Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : सीएम के एक फैसले से बेरोजगार होने से बचे 5000 शिक्षक

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नामांकन के लिए परेशान छात्रों के हित में फैसला लिया है कि राज्य के विश्वविद्यालयों में फिलहाल इंटर की पढ़ाई जारी रहेगी. राज्य सरकार ने हालांकि यह निर्णय नई शिक्षा नीति 2020 की गाइडलाइन के उलट लिया है. नयी शिक्षा नीति के तहत देश भर में डिग्री कॉलेजों से इंटर की पढ़ाई बंद करनी है. लेकिन मुख्यमंत्री के इस फैसले से विभिन्न कॉलेजों में  पढ़ा रहे 5000 से अधिक अनुबंधित शिक्षक बेरोजगार होने से बच गये हैं.

मांगों को लेकर सीएम से मिलने की जुगत में हैं शिक्षक

नई शिक्षा नीति 2020 के तहत झारखंड के विश्वविद्यालयों के अधीन डिग्री कॉलेजों से इंटर की पढ़ाई हटा दी गयी थी. जिसके बाद राज्य के 5000 से अधिक अनुबंधित शिक्षकों पर बेरोजगारी का खतरा मंडराने लगा था. इसको लेकर ये शिक्षक राज्यपाल से लेकर कई मंत्रियों तक से मुलाकात कर गुहार लगा रहे थे. दूसरी ओर कितने विद्यार्थी इन कॉलेजों में नामांकन करवाएंगे, इसको लेकर स्थित स्पष्ट नहीं है. जानकारों का मानना है कि अधिकतर छात्र कहीं न कहीं नामांकन करवा चुके हैं. ऐसे में पहले की तुलना में इस बार कॉलेजों में नामांकन कम होने की संभावना है. इधर, शिक्षक अपनी मांगों को लेकर प्रयासरत हैं. लेकिन समय नहीं मिलने के कारण मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात नहीं हो पायी है. इसे भी पढ़ें – चतरा">https://lagatar.in/large-consignment-of-illegal-english-liquor-seized-in-chatra-two-smugglers-arrested/">चतरा

में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही