Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड कंबाइंड परीक्षा स्थगित, HC ने सरकार और बोर्ड से मांगा जवाब

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में एसोसिएशन फोर अन एडेड कॉलेज ऑफ़ झारखंड के द्वारा दाखिल याचिका पर  सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से वरीय अधिवक्ता ए अल्लाम ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा.  वरीय अधिवक्ता ए अल्लाम ने कहा कि झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन के द्वारा परीक्षा में जो शर्तें रखी गई है. वह नियमविरुद्ध है. इसलिए परीक्षा पर रोक लगायी जानी चाहिए. जिसपर बोर्ड ने अदालत में कहा कि वह एंट्रेंस परीक्षा को फ़िलहाल स्थगित कर रहा है. जिसके बाद अदालत में राज्य सरकार और बोर्ड से जवाब मांगा है. अब इस मामले की सुनवाई छह जून को होगी. हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डॉ रविरंजन और जस्टिस सुजित नारायण प्रसाद की बेंच में सुनवाई हुई. ( रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">रांची

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
) इसे भी पढ़ें - माइनिंग">https://lagatar.in/mining-lease-case-cm-hemant-soren-seeks-additional-time-to-reply-to-ec/">माइनिंग

लीज मामला : EC को जवाब के लिए CM हेमंत सोरेन ने मांगा अतिरिक्त समय

 बीएड कॉलेज में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट देना होगा

बता दें कि झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन बोर्ड ने राज्य के 136 बीएड कॉलेजों में सत्र 2022-24 में एडमिशन की प्रक्रिया को बदल दिया है. पिछले तीन वर्षों से उम्मीदवारों के स्नातक के अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार किया जाता था. लेकिन इस वर्ष से बीएड कॉलेज में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को एंट्रेंस टेस्ट देना होगा. इंट्रेंस टेस्ट के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा. जिस पर एडमिशन लिया जाएगा. अब तक कोरोना की वजह से एडमिशन टेस्ट नहीं लिया गया. झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. लेकिन अब अदालत में यह मामला आने के बाद परीक्षा स्थगित हो गई है. इसे भी पढ़ें - IAS">https://lagatar.in/hemant-cabinet-may-approve-the-proposal-to-suspend-ias-pooja-singhal/">IAS

पूजा सिंघल को सस्पेंड करने के प्रस्ताव पर हेमंत कैबिनेट दे सकती है स्वीकृति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही