Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी के लिए आक्रामक हुई झारखंड कांग्रेस, मोदी सरकार के खिलाफ करेगी तीखा प्रहार

Ranchi : पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने और बंगले से बाहर निकालने के नोटिस पर कांग्रेस झारखंड और आक्रामक हो गई है. केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ तीखा प्रहार करने के लिए पार्टी ने बड़ी रणनीति बनायी है. सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम तय किया गया है. पार्टी अप्रैल में जय भारत सत्याग्रह आंदोलन चलाएगी. राज्य के सभी जिलों और प्रखंडों में पार्टी आंदोलन करेगी. सबसे बड़ी बात यह है कि सभी जिलों में होने वाले आंदोलन में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय भी शामिल होंगे. इसके लिए मंगलवार से प्रभारी अविनाश पांडेय 12 दिन के दौरे पर झारखंड आ रहे हैं. प्रभारी के इतने लंबे दिनों के कार्यक्रम की पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने पुष्टि की है.

आंदोलन के जरिए कांग्रेस ने शुरू की चुनावी तैयारियां

चर्चा यह भी है कि सत्याग्रह आंदोलन के जरिए कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां भी शुरू कर दी है. 2024 में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी होना है. हालांकि, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम अभी नहीं आया है, लेकिन प्रदेश से लेकर स्थानीय नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है.

राहुल के साथ घटी पूरी घटना को मीडिया के समक्ष रखेगी पार्टी 

कांग्रेस का मानना है कि देश में ऐसा एक मुद्दा हमारे सामने है, जो कभी नहीं हुआ. पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ पिछले दिनों जितनी घटनाएं हुई हैं, तथ्य के साथ सभी जिलों में मीडिया के सामने रखा जाएगा. लोगों को बताएगी कि कोर्ट के फैसले के बाद लोकसभा से किस तरह से सदस्यता समाप्त की गई. उसके पीछे एक गहरी चाल है. पार्टी यह भी बताएगी कि राहुल गांधी ने तो देश हित में केवल पूछा था कि पीएम नरेंद्र मोदी बताएं कि अडानी के साथ उनका रिश्‍ता क्या है, लेकिन प्रधानमंत्री ने सवाल का जवाब देना मुनासिब नही समझा.

अविनाश पांडेय 4 अप्रैल को रांची आयेंगे, 16 अप्रैल तक झारखंड में रहेंगे

अविनाश पांडेय 4 अप्रैल को दिन के 3:45 बजे रांची पहुंचेगे. वे 4 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल तक झारखंड में ही प्रवास करेंगे. 11 दिनों तक चलने वाली 1950 किमी की जय भारत सत्याग्रह यात्रा के जिलावार कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे. प्रभारी की उपस्थिति में 5 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल तक जय भारत सत्याग्रह यात्रा की शुरूआत लोहरदगा जिले से होगी. यह यात्रा लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, खूंटी, सिमडेगा व रामगढ़ होते हुए रांची पहुंचेगी. इसे भी पढ़ें – कोविड-19">https://lagatar.in/covid-19-india-again-in-the-list-of-top-5-infected-countries/">कोविड-19

: फिर टॉप-5 संक्रमित देशों की सूची में पहुंचा भारत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही