Search

 
 
 

झारखंड कांग्रेस : 15 जनवरी तक प्रखंड समितियों के साथ जिला अध्यक्ष करेंगे बैठक

 
Ranchi : भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्रा के बाद प्रदेश कांग्रेस अब 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेगी. अभियान की सफलता को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने कमर कस ली है. सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि 15 जनवरी तक वे अपनी-अपनी प्रखंड कमेटी के साथ बैठक करें. झारखंड कांग्रेस के अंदर कुल 319 प्रखंड कमिटी काम करती है. बता दें कि कांग्रेस ने फैसला किया है कि 26 जनवरी से देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क साधा जाएगा.

बिहार यात्रा में शामिल होंगे राजेश ठाकुर सहित प्रदेश के नेता

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के बाद अब बिहार प्रदेश कांग्रेस भी गुरुवार से भारत जोड़ो उपयात्रा की शुरुआत करेगी. यह यात्रा बांका जिले के मंदार से शुरू होगी. उपयात्रा का उद्घाटन अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे करेंगे. इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, दीपिका सिंह पांडे एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता भी भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें – नियोजन">https://lagatar.in/planning-policy-cm-hemant-soren-can-clear-the-governments-stand-from-dumka/">नियोजन

नीति : दुमका से सरकार का स्टैंड क्लियर कर सकते हैं सीएम हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही