Ranchi- झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड रांची स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री एवं उनके बीच राज्य में विकास योजनाओं की प्रगति के अलावा प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई.
के राजू के साथ झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव एवं विधायक राजेश कच्छप भी उपस्थित रहे. कांग्रेस प्रभारी इन दिनों झारखंड दौर पर हैं. के राजू ने कहा है कि राज्य के विकास को लेकर सीएम से सकारात्मक चर्चा हुई है. जनता के सवालों पर गठबंधन की सरकार गंभीर है.