Ranchi : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद सीएम
सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी शामिल
हुए. झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, डिप्टी सीएम डीके शिव कुमार एवं सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं एवं बधाई
दी. कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने के बाद पूरे देश में एक अच्छा संदेश गया
है. भारत
जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को जनता का समर्थन मिल रहा था, उससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब भाजपा की सरकार आखिरी सांस ले रही
है. अब समय आ गया है कि सभी विपक्षी पार्टियां साथ मिलकर मजबूती के साथ केंद्र सरकार एवं बीजेपी शासित राज्य की सरकारों के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंदी के साथ
उठाए. देश की जनता भाजपा की सरकार से परेशान
है. जनता परिवर्तन चाहती है .
केंद्र में भाजपा की सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है- आलमगीर
विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने भी
सिद्धरमैया एवं डीके शिवकुमार और मंत्री मंडल के सभी सदस्यों को बधाई
दी. उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद केंद्र में भाजपा की सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई
है. अब देश की जनता भाजपा के नेताओं के झांसे में आने वाली नहीं
है. जब से भाजपा की केंद्र में सरकार बनी है, भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान
हैं. इसे भी पढ़ें – कृषि">https://lagatar.in/a-team-of-officers-led-by-agriculture-minister-on-a-visit-to-kerala/">कृषि
मंत्री के नेतृत्व में अधिकारियों का दल केरल भ्रमण पर [wpse_comments_template]
Leave a Comment