Ranchi : झारखंड कांग्रेस की नव गठित प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक राजधानी के कटहल मोड़ स्थित लालगुटवा में जारी है. बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के राज्य पर्यवेक्षक अर्जुन मोधवाडिया, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर के.राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कांग्रेस कोटे के चारों मंत्री नवगठित कार्यकारिणी के लगभग सभी सदस्य उपस्थित हैं. नव गठति कार्यकारिणी समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में हो रही है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/rajesh-cong1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> समिति की बैठक में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के सफल आयोजन व संगठन की मजबूती, आगामी 27 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, कार्यक्रम की रूपरेखा, 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और संगठन को मजबूती देने पर विचार चल रहा है. बैठक में नवगठित कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों को जिला और विधानसभा में जिम्मेदारी क्या होगी, उसे भी तय किया जायेगा. बैठक के बाद दोपहर में 3 प्रभारी और अध्यक्ष मीडिया को संबोधित करेंगे. बता दें कि हाल में ही पार्टी के नवगठित कमेटी का गठन किया गया है. इसे भी पढ़ें - रामसेतु">https://lagatar.in/supreme-court-to-hear-pil-of-subramanian-swami-related-to-ram-setu-in-february/">रामसेतु
से जुड़ी सुब्रमण्यन स्वामी की जनहित याचिका पर फरवरी में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट [wpse_comments_template]

Leave a Comment