Search

 
 
 

SIR के विरोध में दिल्ली पहुंचे झारखंड कांग्रेस के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता

Ranchi News: दिल्ली पहुंचने वालों में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, कांके विधायक सुरेश बैठा, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू और रामगढ़ विधायक ममता देवी शामिल हैं. इनके अलावा महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो, पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी दिल्ली पहुंचे हैं.
 
झारखंड कांग्रेस के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता
  • न्यू झारखंड भवन में जुटे कांग्रेस नेता

Ranchi News: एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और मताधिकार को प्रभावित करने के विरोध में आयोजित दिल्ली आंदोलन में शामिल होने के लिए झारखंड कांग्रेस के नेता दिल्ली पहुंच गए हैं. न्यू झारखंड भवन, नई दिल्ली में राज्य के मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता जुटे हैं.


दिल्ली पहुंचने वालों में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, कांके विधायक सुरेश बैठा, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू और रामगढ़ विधायक ममता देवी शामिल हैं. इनके अलावा  कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो, पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी दिल्ली पहुंचे हैं.

 

Uploaded Image

दिल्ली में धरना देते झारखंड कांग्रेस के विधायक व नेता 

 

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी दिल्ली पहुंच रहे हैं. पार्टी का कहना है कि इस आंदोलन का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना है.


कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार निर्वाचन प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रही है. पार्टी का दावा है कि एसआईआर के जरिए देश के करोड़ों नागरिकों के मताधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है. कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन प्रक्रिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं.


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वोट देने का अधिकार संविधान से मिला है. यह लोकतंत्र की बुनियाद है. हर पात्र नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मतदान का अधिकार मिलना चाहिए. पार्टी ने स्पष्ट किया कि एक व्यक्ति, एक वोट के सिद्धांत की रक्षा के लिए उसका संघर्ष जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही