Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड कांग्रेस विधायक कैश कांड: विधायक इरफान अंसारी के ठिकाने पर पहुंची बंगाल CID, छापेमारी जारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा के पांचला से 30 जुलाई को 49.37 लाख रुपये के साथ झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोंगाड़ी व इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया गया था. इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल सीआईडी की टीम सोमवार को जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के जामताड़ा स्थित आवास पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है. सीआईडी की टीम इरफान अंसारी के आवास पर पहुंचकर कई कागजात को खंगाल रही है. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/state-congress-leaders-are-lobbying-vigorously-get-place-for-their-loved-ones-in-hemants-cabinet/">हेमंत

मंत्रिमंडल में अपने चहेतों को जगह दिलाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के नेता कर रहे जोरदार लॉबिंग

गुवाहाटी के अशोक धानुका को पेश होने की कहा

पश्चिम बंगाल पुलिस की सीआईडी टीम असम के गुवाहाटी के अशोक कुमार धानुका को सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी किया है और सोमवार को सुबह 10 बजे भवानी भवन में पेश होने को कहा था. सूत्रों का दावा है कि गुवाहाटी में सीआईडी की टीम इस नोटिस को तामील कराने उनके घर गई थी. लेकिन उनके घर पर पहले से ही असम पुलिस का पहरा था.

असम गई थी बंगाल सीआईडी

पश्चिम बंगाल पुलिस की सीआईडी टीम बीते दिनों झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों की गिरफ्तारी के संबंध में सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत जुटाने के लिए असम गई थी. बंगाल सीआईडी टीम ने गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल (एलजीबीआई) हवाई अड्डा और एक होटल से सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए थे.

महेंद्र अग्रवाल ने दिए थे 49 लाख, सीआईडी ने मारा था छापा

सीआईडी कोलकाता की जांच में यह बात सामने आयी है कि 30 जुलाई को विधायक इरफान अंसारी अपने सहायक कुमार प्रतीक के साथ कोलकाता के लाल बाजार स्थित व्यवसायी के कार्यालय गए थे. यहीं पर महेंद्र अग्रवाल ने उन्हें 49 लाख रुपये दिए थे. इसके पहले सभी सदर स्ट्रीट के एक होटल में 3.06 बजे पहुंचे थे, इसके बाद सभी वहां से 3.14 बजे निकल गए थे. होटल के कर्मी ने अपने बयान में बताया था कि विधायकों ने अपने को वीवीआईपी होने की बात कही थी. यही वजह थी कि उनके कमरे में आने की इंट्री नहीं की गई थी. इस मामले में बंगाल सीआईडी ने महेंद्र अग्रवाल को गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/such-a-famous-murder-case-of-jharkhand-whose-cbi-solved-the-mystery/">झारखंड

के ऐसे बहुचर्चित हत्याकांड जिसकी सीबीआई ने सुलझाई गुत्थी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही