Search

 
 
 

झारखंड : मंत्री पद की होड़ में कांग्रेस विधायकों का दिल्ली दौरा तेज

 
Ranchi : झारखंड मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच कांग्रेस के नेताओं का दिल्ली दौरा तेज हो गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद खाली हुए मंत्री पद के भरने के साथ कांग्रेस भी अपने कोटे के मंत्रियों में फेरबदल कर सकता है. ये फेरबदल विभागों का भी हो सकता है और मंत्रियों का भी. ऐसा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर किया जा सकता है. कांग्रेस चाहती है कि लोकसभा चुनाव में वह झारखंड में मजबूती से उतरे. मंत्री बदलने की नौबत इसलिए आ रही है कि पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी ने जब झारखंड के जिलों का दौरा किया, तो उन्हें मंत्रियों के बारे में अच्छा फीड बैक नहीं मिला था. उन्होंने सार्वजनिक मंच से भी कहा था कि मंत्री उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे. इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक विवादास्पद वीडियो वायरल हुआ, तो ये तय हो गया कि कुछ ना कुछ जरूर होगा. आलाकमान इससे नाराज है. बन्ना गुप्ता भी अभी दिल्ली का दौरा कर लौटे हैं और नेताओं से मिल कर अपनी सफाई पेश कर चुके हैं.

प्रभारी अविनाश पांडे से मिल चुके हैं कई विधायक

मंत्री पद की दौड़ में जो विधायक शामिल हैं, उनमें बेरमो विधायक अनूप सिंह, महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, रामगढ़ विधायक ममता देवी का भी नाम है. इनमें से कईयों ने दिल्ली जाकर प्रभारी अविनाश पांडे से मुलाकात की है. दीपिका पांडे सिंह और इरफान अंसारी अभी दिल्ली में ही डेरा डाले हैं.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहते हैं बंधु तिर्की

मंत्री रामेश्वर उरांव और कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मिले. बंधु तिर्की प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनना चाहते हैं. साथ ही वे अपनी बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को मंत्री पद दिलाने के लिए भी जोर लगा रहे हैं. शिल्पी नेहा तिर्की महिला होने के साथ- साथ कम समय में ही अपनी पहचान बना चुकी हैं.

ये मीडिया की उपज है- प्रवक्ता राकेश सिन्हा

हालांकि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा इस बात को सिरे से खारिज करते हुए कहते हैं कि सभी मंत्रियों का परफार्मेंस बढ़िया है और ये मीडिया की उपज है. लेकिन हकीकत यह भी है कि कांग्रेस के अंदरखाने में इसे लेकर गंभीर चर्चा हो रही है. बहुत जल्दी हेमंत सरकार में चेहरे बदलेंगे, इसकी प्रबल संभावना है. इसे भी पढ़ें – टैगोर">https://lagatar.in/tagore-hills-brahma-temple-could-not-be-declared-as-national-heritage-archeology-department-gave-information-in-hc/">टैगोर

हिल स्थित ब्रह्म मंदिर नहीं किया का सकता राष्ट्रीय धरोहर, HC में पुरातत्व विभाग ने दी जानकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही