Search

 
 
 

झारखंड कांग्रेस : पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक बुधवार को, प्रभारी अविनाश पांडेय होंगे शामिल

 
Ranchi  : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की नवगठित पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक 11 जनवरी को होगी. बैठक सुबह 11 बजे रामगढ़ स्थित जिमखाना क्लब में होगी. बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय शामिल होंगे. प्रभारी तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को रांची पहुंच रहे हैं. वे 10 जनवरी से 12 जनवरी तक झारखंड दौरे पर रहेंगे. प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक में राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात, नियोजन नीति, 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण, सरना धर्म कोड, 1932 की खतियान आधारित स्थानीय नीति, दलित उत्पीड़न के मामले, महिला सशक्तिकरण, भीड़-हिंसा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.

बुधवार को हजारीबाग और रामगढ़ दौरे पर रहेंगे प्रभारी

10 जनवरी को प्रभारी अविनाश पांडेय प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा करेंगे. 11 जनवरी को वे हजारीबाग और रामगढ़ के दौरे पर रहेंगे. पहले हजारीबाग जिला कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. फिर रामगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे नवगठित पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक करेंगे.

गुरुवार को रांची में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की बैठक

12 जनवरी को प्रभारी अविनाश पांडेय रांची के कटहल मोड़ स्थित ललगुटुवा में प्रदेश के नवगठित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल होंगे. बैठक में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के सफल आयोजन, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम की रूपरेखा और रणनीति तथा संगठन सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श किया जाएगा. इसमें हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के राज्य पर्यवेक्षक अर्जुन मोडवारिया, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर के राजू उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें – संगठन">https://lagatar.in/jharkhand-jdu-in-charge-ashok-chaudhary-will-come-to-ranchi-on-january-16-to-strengthen-the-organization/">संगठन

 को मजबूत करने 16 जनवरी को रांची आयेंगे झारखंड जदयू प्रभारी अशोक चौधरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही