Search

झारखंड कांग्रेस ने जारी की बीजेपी के वंशवाद की सूची, आप भी देखिए

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता छोटू ने भारतीय जनता पार्टी में केंद्र से लेकर झारखंड और जिला स्तर तक व्याप्त वंशवाद को लेकर आज पहली सूची जारी की है. प्रदेश प्रवक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बर्बादी और चौपट अर्थव्यवस्था समेत अन्य मूल मुद्दों पर से ध्यान हटाने के लिए दूसरे दलों पर वंशवाद और भाई-भतीजावाद का आरोप लगाती है, लेकिन उस पार्टी में ही दर्जनों नहीं, बल्कि वंशवाद के ऐसे सैकड़ों उदाहरण है, जिसकी जानकारी सभी को है, परंतु भाजपा नेता सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर सिर्फ दूसरे दलों पर ही अब तक आरोप लगाती रही है.

140 साल पुरानी कांग्रेस बनाम 40 वर्ष पुरानी बीजेपी

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि 140साल पुरानी कांग्रेस पार्टी की तुलना में यदि 40 वर्ष पुरानी भाजपा नेताओं के पुत्र और सगे-संबंधियों के सक्रिय राजनीति में आने, उनके विधायक, सांसद और मंत्री बनने की तुलना की जाए, तो उसकी संख्या कांग्रेस समेत अन्य दूसरी पार्टियों से अधिक होगी. प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि सिर्फ केंद्र में ही नहीं, बल्कि झारखंड समेत देशभर के भाजपा नेताओं के सगे-संबंधी सक्रिय संसदीय राजनीति में हैं. लेकिन पार्टी ने कभी इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश नहीं की, परंतु झारखंड प्रभारी दिलीप सैकिया समेत अन्य भाजपा नेता जिस तरह बार-बार दूसरे दलों पर वंशवाद का आरोप लगा रहे हैं, वैसी स्थिति में उन्हें आइना दिखाना जरूरी हो गया था. प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि भाजपा के तमाम छोटे-बड़े नेता खुद वंशवाद का शिकार है, परंतु वे अपने अंदर झांकने की बजाय दूसरे को नसीहत देने में लगे रहे है. इसे भी पढ़ें- आयुष्मान">https://lagatar.in/ayushman-beneficiaries-triple-nha-deputy-ceo-assesses-the-status-of-the-scheme/11067/">आयुष्मान

लाभुकों की संख्या हुई तिगुनी, NHA के डिप्टी CEO ने किया योजना की स्थिति का आकलन 

राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा नेताओं के वंशवाद की सूची

1 राजनाथ सिंह पंकज सिंह
2 कल्याण सिंह राजवीर सिंह
3 बसुंधरा राजे दुष्यंत सिंह
4 प्रमोद महाजन पूनम महाजन
5 गोपीनाथ मुंडे प्रितम मुंडे, पंकजा मुंडे
6 प्रेम कुमार घूमल अनुराग ठाकुर
7 मेनका गांधी वरूण गांधी
8 हुकमदेव नारायण यादव अशोक यादव
9 स्वामी प्रसाद मौर्य संघमित्रा मौर्य
10 एकनाथ खडसे रक्षा खडसे महाराष्ट्र
11 वेद प्रकाश गोयल पीयूष गोयल
12 यशवंद सिन्हा जयंत सिन्हा
13 रमण सिंह अभिषेक सिंह
14 दिलीप सिंह भुरिया निर्मला भूरिया
15 साहिब सिंह वर्मा प्रवेश वर्मा
16 सरदार सदाशिव राम महादिक गायत्री राजे महादिक
17 सीपी ठाकुर विवेक ठाकुर
18 अश्विनी चौबे अर्जित शास्वत
19 कल्याण सिंह कयंती संदीप सिंह
20 ब्रज भूषण शरण सिंह प्रतिक भूषण, विधायक, यूपी
21 बीएस येदियुरप्पा बी. वाई राघवेन्द्र
22 कैलाश विजयवर्गीय आकाश विजय वर्गीय
23 प्रेम कुमार धूमल अनुराग ठाकुर
24 स्व. प्रमोद महाजन पूनम महाजन
25 गंगाधर फडनवीस के पुत्र पूर्व सीएम देवेंद्र फडनवीस
26 मेनका गांधी वरूण गांधी
27 लालजी टंडन आशुतोष टंडन
25 साबेह सिंह वर्मा के पुत्र प्रवेश सिंह वर्मा
26 वसुधंरा राजे के पुत्र दुष्यंत वर्मा
27 दिवंगत सारथी लाल वर्मा के पुत्र वियज गोयल
28 स्व. रामविलास पासवान चिराग पासवान
29 ठाकुर प्रसाद के पुत्र केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
30 शिवराज सिंह चौहान के भाई नरेन्द्र सिंह चौहान, सुरजीत सिंह चौहान
31 देवेन्द्र प्रधान के पुत्र धर्मेंद्र प्रधान
इसे भी पढ़ें- सेंसेक्स">https://lagatar.in/sensex-top-10-market-cap-of-eight-companies-increased-ambanis-reliance-was-in-loss/11084/">सेंसेक्स

 टॉप-10  : आठ  कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा, अंबानी की रिलायंस रही घाटे में

झारखंड स्तर पर भाजपा नेताओं के वंशवाद की सूची

1 रविन्द्र पांडेय विक्रमा पांडेय
2 दिनेश षांडंगी कृणाल षाडंगी
3 लाल हेमंत प्रताप देहाती भानू प्रताप शाही
4 कड़िया मुंडा जगन्नाथ मुंडा
5 रामचंद्र चंद्रवंशी ईश्वर सागर चंद्रवंशी
6 मनोज भुईंया, पूर्व सांसद की पत्नी विधायक पुष्पा देवी
7 बीडी राम के रिश्तेदार राधाकृष्ण किशोर
8 स्व. रीतलाल वर्मा पूर्व सांसद के पुत्र प्रणय वर्मा

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp