Search

 
 
 

अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को सभी विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय सत्याग्रह करेगी झारखंड कांग्रेस

 
Ranchi : अग्निपथ योजना के विरोध में पिछले कई दिनों से आवाज बुलंद कर रही कांग्रेस पार्टी अब विरोध के लिए सत्याग्रह का सहारा लेगी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से जारी निर्देश पर झारखंड कांग्रेस कांग्रेस कमेटी ने फैसला लिया है कि सोमवार यानी 27 जून को राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी एकदिवसीय सत्याग्रह करेगी. यह जानकारी रविवार को रांची दौरे पर आये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अंशुल अविजित ने प्रेस वार्ता में दी. इस क्रम में उन्होंने अग्निपथ योजना की खामियों को प्रमुखता से मीडिया के समक्ष रखा. प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मांडर">https://lagatar.in/mandar-by-election-in-the-11th-round-congress-got-49819-votes-bjp-got-38574-and-devkumar-dhan-got-15923-votes/">मांडर

उपचुनाव : 11 वें राउंड में कांग्रेस को 49819, बीजेपी को 38574 और देवकुमार धान को 15923 वोट मिले

मोदी सरकार ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अविजित ने कहा कि अग्निपथ की बात कर केंद्र की मोदी सरकार ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया है. इसी विश्वासघात के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के 20 बड़े नेता रविवार को कई राज्यों के मुख्यालयों में प्रेस वार्ता कर अग्निपथ स्कीम की खामियों की जानकारी जनता को दे रहे हैं. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि देखा जाये तो अग्निपथ योजना विश्वासघात, धोखेबाजी और बेईमान से ज्यादा कुछ नहीं है. मोदी सरकार जब रोजगार देने में सक्षम नहीं रही, सरकार के पास आय के साधन खत्म हो गये, 8 साल में 8 लाख नौकरियां भी नहीं दी, उलटा 12 लाख नौकरी छीनने का काम किया. अग्निपथ जैसी योजना लाकर सेना को कमजोर कर रोजगार देने और आय बढ़ाने के काम कर रही है. वह भी वैसा रोजगार और आय जिसका कोई भविष्य नहीं है, ऐसी योजना लाकर मोदी सरकार सेना को सशक्त तो नहीं कर रही है, बल्कि भारतीय सेना का राजनीतिकरण जरूर कर रही है. इसे भी पढ़ें :  झारखंड">https://lagatar.in/corona-continues-to-wreak-havoc-in-jharkhand-59-new-patients-found-in-24-hours-one-death-in-east-singhbhum/">झारखंड

में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में मिले 59 नये मरीज, पूर्वी सिंहभूम में एक की मौत

भाजपा तो विपक्ष को कुछ समझती ही नहीं है

अंशुल अभिजीत ने कहा, योजना लाने से पहले मोदी सरकार को विपक्ष से बातचीत करनी चाहिए, लेकिन भाजपा तो विपक्ष को कुछ समझती ही नहीं है. पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी फिर कृषि कानून, इन सभी को लाने में भी विपक्ष से कोई बातचीत नहीं की गयी. यूपीए सरकार की बात करें तो कोई भी पहल आने से पहले 60 से 61% मुद्दा स्टैंडिंग कमेटी में बहस के लिए जाता था, लेकिन मोदी सरकार ने इसे पूरी तरह पलट दिया. अग्निपथ योजना लाकर केंद्र सरकार ने भारतीय सेना को दो श्रेणी में बांट दिया है. पहली जो परमानेंट है. वैसे जवानों को पेंशन, ग्रेच्युटी और तमाम तरह की सुविधा मिलेगी. वहीं दूसरी श्रेणी, जिसका कोई भविष्य नहीं है, क्योंकि अग्निपथ योजना एक तरह से कांटेक्ट पर नियुक्ति है, जो सेना को कमजोर करती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही