Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षों को मिला टास्क

Ranchi : झारखंड में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर प्रदेश कांग्रेस के चारों कार्यकारी अध्यक्षों को टास्क मिला है. यह टास्क प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दिया है. टास्क में निर्देश किया गया है कि वे अपने - अपने प्रभार वाले जिलाें में तत्काल जाकर पंचायत एवं बूथ स्तर तक यात्रा को सफल बनाएं. बैठक कर पार्टी संगठन की मजबूती एवं डिजिटल सदस्यता अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें. इसके लिए वे जिले के वरीय नेताओं, प्रदेश प्रतिनिधियों, प्रखंड सहित अग्रणी मोर्चा के अध्यक्षों के साथ बैठक करें. राजेश ठाकुर ने यह टास्क प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को भारत जोड़ो पदयात्रा की सफलता को लेकर हुई बैठक में दिया है. बता दें कि प्रदेश कांग्रेस में चार कार्यकारी अध्यक्ष सांसद गीता कोड़ा, पूर्व विधायक बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो एवं शहजादा अनवर हैं. चारों नेता बैठक में उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें –रंगदारी">https://lagatar.in/criminals-fired-at-dr-irfan-ansari-to-collect-extortion/">रंगदारी

वसूलने के लिए अपराधियों ने चलाई थी डॉक्टर इरफान अंसारी पर गोली

उलिहातू से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

बीते 10 अक्टूबर को भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू (खूंटी) से झारखंड कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत हुई थी. इस दौरान कांग्रेसियों के निशाने पर मोदी सरकार थी.

जानिए, कौन नेता कब और कहां करेंगे बैठक 

  • बंधु तिर्की 13 अक्टूबर को अपने प्रभार वाले पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी में बैठक करेंगे. शहजादा अनवर 14 अक्टूबर को बंधु तिर्की के साथ गढ़वा में बैठक करेंगे. बंधु तिर्की 15 अक्टूबर को सिमडेगा और गुमला एवं 21 अक्टूबर को दुमका में बैठक करेंगे.
  • शहजादा अनवर 15 अक्टूबर को पलामू, 18 अक्टूबर को गिरिडीह, कोडरमा में, 21 अक्टूबर को पाकुड में बैठक करेंगे.
  • जलेश्वर महतो 16 अक्टूबर को हजारीबाग एवं रामगढ़, 18 अक्टूबर को सरायकेला - खरसावां, 21 अक्टूबर को देवघर, गोड्डा, 22 अक्टूबर को साहेबगंज में बैठक करेंगे.
  • गीता कोड़ा 18 अक्टूबर को पूर्वी सिंहभूम, 21 अक्टूबर को जामताड़ा एवं दुमका, 22 अक्टूबर को धनबाद एवं बोकारो में बैठक करेंगी.
इसे भी पढ़ें – धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-firing-between-mla-dhullu-mahto-faction-and-jaleswar-supporters-youth-injured/">धनबाद

: विधायक ढुल्लू महतो गुट व जलेश्‍वर समर्थकों के बीच फायरिंग, युवक घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही