Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड कांग्रेस के नये प्रभारी अविनाश पांडेय शनिवार को रांची आयेंगे

Advertisement
Advertisement
Ranchi  :  झारखंड कांग्रेस के बनाये गये नये प्रभारी अविनाश पांडेय शनिवार को रांची आयेंगे. वे सुबह 10 :55 बजे दिल्ली से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे. वहीं, 12:50 बजे रांची पहुंचेंगे. प्रभारी बनने के बाद वे पहली बार रांची आ रहे हैं. उनका रांची आने का उद्देश्य विधायक दल की बैठक में शामिल होने के साथ पार्टी के सभी विंग के अध्यक्षों और चेयरमेन के साथ चर्चा करना है. विधायक दल की बैठक डोरंडा स्थित जल संसाधन गेस्ट हाउस में रखी गयी है. इससे पहले अविनाश पांडेय के लिए मोरहाबादी स्थित संगम गार्डन में स्वागत समारोह का आयोजन कार्यक्रम रखा गया है.

सांगठनिक विषयों एवं कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे

स्वागत समारोह के बाद अविनाश पांडेय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और उपनेता, कांग्रेस कोटे के सभी मंत्री, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, अग्रणी मोर्चा संगठन के प्रभारी, पार्टी प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष, जन-जागरण अभियान के संयोजक और पर्यवेक्षक, सदस्यता अभियान के प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रभारी, प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी, सदस्य एवं अग्रणी मोर्चा संगठनों के अध्यक्षों और चेयरमैनों के साथ सांगठनिक विषयों एवं कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे.

आरपीएन सिंह की जगह ली है

बता दें कि पूर्व प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के भाजपा में जाने के बाद अविनाश पांडेय नये प्रभारी बनाये गये हैं. इससे पहले वे राजस्थान के भी प्रभारी रह चुके हैं. वर्तमान में वे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर स्क्रीनिंग कमिटी के अध्यक्ष हैं. इसे भी पढ़ें – कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-information-given-about-the-restoration-process-by-writing-a-letter-to-three-dcs-including-the-governor-but-the-administration-was-sleeping/">कोल्हान

: गवर्नर सहित तीन डीसी को पत्र लिख कर बहाली प्रक्रिया की दी गयी थी जानकारी, पर सोया रहा प्रशासन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही