Search

झारखंड कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान : प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद

 Ranchi :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान-2025 के तहत प्रखंड अध्यक्षों और पर्यवेक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी. बैठक में प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए चर्चा की गयी. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि प्रखंड स्तर की कमेटी संगठन की रीढ़ होती है और प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन में पंचायत, मंडल, प्रखंड और नगर वार्ड स्तर पर 12 सदस्यीय समिति कार्य करेगी, जिसमें एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और नौ महासचिव होंगे. कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए झारखंड कांग्रेस ऐप लॉन्च किया गया है, जिसमें नेता-कार्यकर्ता अपने कार्यों की रिपोर्ट, संगठन के बारे में सुझाव और शिकायत दे सकते हैं. इसके अलावा, संगठन के कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद और जुड़ाव बनाए रखने के लिए कनेक्ट केंद्र की भी शुरुआत की गयी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए विस्तारित कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी है और प्रत्येक कार्यकर्ता की शिकायतों और सुझावों को सुनने और उनका समाधान करने की दिशा में काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन सृजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है और झारखंड को अगली पंक्ति में खड़ा करने के लिए काम किया जाएगा. बैठक में सह प्रभारी सिरीबेला प्रसाद, राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद, प्रदीप यादव, सुबोधकांत सहाय, राजेश ठाकुर, प्रदीप बलमुचू, सतीश पॉल मुजनी, सोनाल शांति, गजेंद्र सिंह समेत प्रखंड अध्यक्ष और पर्यवेक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/cm-hemant-sorens-sweden-and-spain-visit-gets-clearance-11-member-team-will-leave-on-april-18/">CM

हेमंत सोरेन की स्वीडन और स्पेन यात्रा को मिला क्लीयरेंस, 11 सदस्यीय टीम 18 अप्रैल को होगी रवाना

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp