Search

 
 
 

झारखंड विस : नवीन जायसवाल ने सदन में सरकार को घेरा, बोले- 20 हजार दो, अबुआ आवास लो वाली स्कीम है

 
नवीन ने अबुआ आवास योजना को लेकर सरकार को सदन में घेरा, बोले- 20 हजार दो, आवास लो वाली स्कीम स्वास्थ्य मंत्री का स्वास्थ्य ठीक, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की सेहत ठीक नहीं Ranchi :  झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने सदन में अबुआ आवास योजना को लेकर भी सरकार को घेरा. नवीन जायसवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आपको आवास योजना का सरकार भले ही ढिंढोरा पीट रही है. लेकिन  इस योजना का हाल बेहाल है. कहा कि आवास के लिए पैन कार्ड मांगा जा रहा है. अब गरीब पैन कार्ड कहां से देगा. कहा कि जिनको सही में अबुआ आवास योजना की योजना है, उनके आवेदन का सत्यापन नहीं किया जा रहा है. वहां पर डीएलडब्लू और ऑपरेटर 20 हजार दीजिए और अबुआ आवास पाइये वाली स्कीम चला रहे हैं. इस योजना में कहीं पर भी वार्ड सदस्य पंचायत समिति को शामिल नहीं किया गया है. मुखिया की मनमानी चल रही है.

स्वास्थ्य मंत्री का स्वास्थ्य ठीक, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की सेहत ठीक नहीं

नवीन जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री का स्वास्थ्य ठीक है, मगर स्वास्थ्य विभाग का स्वास्थ्य ठीक नहीं है. विधायक ने कहा कि भले ही हमारे स्वास्थ्य मंत्री का स्वास्थ्य बहुत अच्छा है. मगर स्वास्थ्य विभाग का स्वास्थ्य बहुत ही खराब है. रिम्स का हाल देख लीजिए. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल देख लीजिए. सदर अस्पताल का हाल देख लीजिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही