Search

झारखंड आरक्षी भर्ती 2015: JSSC ने छूटे हुए अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम अवसर दिया

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा-2015 से संबंधित एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग ने बताया कि उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर 3 जुलाई 2026 को विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी. यदि सर्वोच्च न्यायालय के उक्त मामले से संबंधित कोई याचिकाकर्ता या अभ्यर्थी, जिसका नाम और रोल नंबर प्रकाशित सूची में शामिल नहीं है अथवा जिसे किसी प्रकार की आपत्ति है, तो उसे अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है.
 
ऐसे सभी संबंधित अभ्यर्थियों को 20 जुलाई 2026 की शाम 6:00 बजे तक आयोग कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा. आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा—

सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका का विवरण एवं प्रति.
याचिकाकर्ता होने का प्रमाण.

झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा-2015 से संबंधित आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र, रोल नंबर एवं अन्य उपलब्ध अभिलेख.

पहचान पत्र.
दावे के समर्थन में उपलब्ध अन्य दस्तावेज या साक्ष्य.

आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार करना उसके लिए बाध्यकारी नहीं होगा. साथ ही, केवल आवेदन प्रस्तुत कर देने मात्र से किसी अभ्यर्थी का दावा स्वतः स्वीकार नहीं माना जाएगा और न ही इससे चयन, शारीरिक दक्षता परीक्षा या नियुक्ति का कोई अधिकार प्राप्त होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही