Search

गठन के 7 माह बाद 10 जून को होगी झारखंड समन्वय समिति की बैठक, गुरुजी करेंगे अध्यक्षता

Ranchi : झारखंड राज्य समन्वय समिति की पहली बैठक 10 जून को होगी. यह बैठक समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास पर होगी. इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग ने जारी कर दिया है. बता दें कि झारखंड सरकार को सुचारू रूप से संचालित करने और सहयोगी दलों में आपसी तालमेल बनाए रखने को लेकर 17 नवंबर 2022 को गठित किया गया था. गठन के सात महीने बाद यह पहली बैठक होने जा रही है. इसे पढ़ें- पटना-रांची">https://lagatar.in/vande-bharat-will-soon-run-between-patna-ranchi-eight-bogies-reaching/">पटना-रांची

के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत, पहुंच रहीं आठ बोगियां

समिति के सदस्यों को प्राप्त है मंत्री का दर्जा

झारखंड राज्य समन्वय समिति के सभी सदस्यों को मंत्रियों को मिलने वाली सभी सुविधाओं के साथ मंत्री का दर्जा दिया गया है. हालांकि समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन, विधायक सरफराज अहमद, मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता और बंधु तिर्की को मंत्री का दर्जा नहीं दिया गया है. जिन्हें मंत्री का सुविधा मिली हुई है. उनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जेएमएम नेता फागू बेसरा, विनोद कुमार पांडेय और योगेंद्र महतो शामिल हैं. झारखंड राज्य समन्वय समिति का कार्यकाल 3 वर्ष का है. ये समिति समय-समय पर राज्य सरकार को परामर्शित करेगी. समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास में ही समिति का कार्यालय बनाया गया है. समिति की बैठकें प्रत्येक माह में आयोजित किए जाने की बातें कही गयी थी. समिति को कैबिनेट विभाग की ओर से आवश्यक सहायता प्रदान की जाती है. इसे भी पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/palamu-expansion-of-the-national-committee-of-indian-roti-bank-saheb-singh-namdhari-got-the-command-of-jharkhand/">पलामू

: इंडियन रोटी बैंक की राष्ट्रीय कमिटी का विस्तार, साहेब सिंह नामधारी को मिली झारखंड की कमान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//