Search

 
 
 

Jharkhand Corona Update : 24 घंटे में मिले 125 नये मरीज, रांची में एक की मौत, एक्टिव केस 602

 
Ranchi : झारखंड में कोरोना की रफ्तार फिर से बढ़ रही है. हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. सूबे में पिछले 24 घंटे में 125 नये मरीज मिले. वहीं रांची में कोरोना से एक व्यक्ति की जान भी हुई. हालांकि राहत भरी खबर है कि इस दौरान 58 मरीजों ने कोरोना को मात दी. (पढ़ें, नितिन">https://lagatar.in/nitin-madan-kulkarni-appointed-as-chairman-of-state-finance-commission-rahul-kumar-sinha-as-ranchi-dc-and-shashi-ranjan-as-rmc-municipal-commissioner/">नितिन

मदन कुलकर्णी बने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष, राहुल कुमार सिन्हा रांची डीसी और शशि रंजन बने RMC नगर आयुक्त)

संक्रमण से अबतक 5322 लोगों की गयी जान

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के सबसे अधिक मरीज रांची में है. यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 252 है. राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 602 पहुंच गयी. वहीं संक्रमण से अब तक 5322 लोगों की मौत हो चुकी है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-hugged-each-other-congratulated-bakrid-security-arrangements-were-chalked-out/">चाईबासा

: लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल बकरीद की दी बधाई, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

इन जिलों में हैं कोरोना के इतने सक्रिय मरीज

बोकारो में कोरोना के 18, चतरा में 4, देवघर में 59, धनबाद में 3, दुमका में 7, पूर्वी सिंहभूम में 124, गिरिडीह में 1, गोड्डा में 24, गुमला में 21, हजारीबाग में 36, जामताड़ा में 1, कोडरमा में 6, लातेहार में 12, रामगढ़ में 9, रांची में 252, सरायकेला में 21 और पश्चिमी सिंहभूम में 4 सक्रिय मरीज हैं. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-police-pasted-advertisements-in-the-house-of-murder-accused-in-thai-village/">तांतनगर

: पुलिस ने थई गांव में हत्या के आरोपी के घर में डुगडुगी बजाकर चिपकाया इश्तेहार

ये जिले संक्रमण मुक्त

गढ़वा, खूंटी, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, साहेबगंज और सिमडेगा में कोरोना के एक भी मरीज नहीं हैं. ये 7 जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-10-july-shinde-met-pm-promised-development-ed-summons-15-including-pankaj-mishra-supriyo-bifare-on-the-center-war-on-coal-the-attacker-wanted-to-kill-him-not-shinzo-abe-be/">सुबह

की न्यूज डायरी।।10 जुलाई।। पीएम से मिले शिंदे, विकास का वादा।। पंकज मिश्रा समेत 15 को ईडी का समन।। केंद्र पर बिफरे सुप्रियो, कोयला को लेकर वार।। शिंजो आबे को नहीं, इसको मारना चाहता था हमलावर।। रहें सतर्क, कोरोना से रांची में बुजुर्ग की मौत।। श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने स्टेडियम को क्यों घेरा।। समेत कई खबरें और वीडियो।। [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही