Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 148 नये मरीज मिले, एक्टिव केस 470

  • झारखंड के 19 जिले कोरोना की चपेट में
  • पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक 223 संक्रमित
Ranchi :  झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. राज्य के 19 जिले इसकी चपेट में है. बीते 24 घंटे में राज्य भर में 148 नये मरीज मिले हैं. झारखंड में एक्टिव केस 470 पहुंच गया है. पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा 103 नये संक्रमित मरीज पाये गये हैं. इसी के साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 223 पर पहुंच गया है. जबकि रांची में 24 संक्रमित मरीज मिले हैं. यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 87 हो गयी है. हालांकि राहत यह भी है कि इस दौरान 44 मरीज स्वस्थ हुए हैं. (पढ़ें, आर्मी">https://lagatar.in/army-land-scam-after-remand-is-over-7-accused-produced-in-court-sent-to-jail/">आर्मी

लैंड स्कैम : रिमांड खत्म होने के बाद 7 आरोपी कोर्ट में किये गये पेश, जेल भेजे गये)

इन जिले में हैं इतने सक्रिय मरीज

बोकारो में 9, चतरा में 1, देवघर में 27, धनबाद में 12, पूर्वी सिंहभूम में 223, गढ़वा में 1, गिरिडीह में 6, गोड्डा में 6, गुमला में 6, हजारीबाग मे  10, खूंटी में 3, कोडरमा में 2, लातेहार में 19, लोहरदगा में 31, पलामू में 12, रामगढ़ में 5, रांची में 87, सरायकेला में 2 और पश्चिमी सिंहभूम कोरोना के 8 सक्रिय मरीज हैं. इसे भी पढ़ें : आर्मी">https://lagatar.in/army-land-scam-after-remand-is-over-7-accused-produced-in-court-sent-to-jail/">आर्मी

लैंड स्कैम : रिमांड खत्म होने के बाद 7 आरोपी कोर्ट में किये गये पेश, जेल भेजे गये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही