Search

CoronaUpdate: रांची में मिले 36 नये संक्रमित, सूबे में एक्टिव केस 576 पार

Ranchi : झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी रांची में कोरोना के सबसे अधिक 343 संक्रमित मरीज है. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 14 मार्च को रांची में कोरोना के 36 नए संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं राज्यभर में कोरोना के 61 नए मरीज मिले हैं. जबकि इसी दिन राज्यभर में 28 लोगों ने कोरोना को मात दिया है. राज्यभर में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1093 पर पहुंच गया है. इसे भी पढ़ें -स्कैनिया">https://lagatar.in/scania-bus-scam-wont-eat-i-will-not-eat-gangotri-of-corruption-flowing-under-the-saying/37650/">स्कैनिया

बस घोटालाः ना खाउंगा-ना खाने दूंगा कहने वाले के नीचे बह रही भ्रष्टाचार की गंगोत्री!

राज्यभर में कोरोना के 576 एक्टिव केस

स्वास्थ विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड में कोरोना के कुल 576 एक्टिव केस हैं. 14 मार्च को राज्य के विभिन्न जिले से कुल 61 नए संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं राजधानी रांची में 343 एक्टिव केस के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना के 78 संक्रमित मरीज हैं. जबकि बोकारो में 21, धनबाद में 22, गुमला में 17 और लोहरदगा में 20 एक्टिव केस हैं.

राज्य का 5 जिला कोरोना संक्रमण मुक्त

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड का गढ़वा, गिरिडीह, पाकुड़, पलामू और खूंटी कोरोना मुक्त जिला घोषित किया गया है. वहीं साहेबगंज में दो, चतरा में दो, सिमडेगा में पांच, पश्चिमी सिंहभूम में एक एक्टिव केस है. जबकि कोडरमा में तीन और जामताड़ा में भी कोरोना के चार एक्टिव केस है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/big-success-of-ranchi-police-1-5-crore-cash-and-huge-amount-of-gold-and-silver-recovered-in-checking-two-arrested/37596/">रांची

पुलिस की बड़ी सफलता : चेकिंग में डेढ़ करोड़ कैश और भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद, दो गिरफ्तार

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//