Search

 
 
 

झारखंड : हेमंत सोरेन के बजट सत्र में शामिल होने की याचिका पर कल सुनाया जायेगा फैसला

 
 Ranchi :  PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) के विशेष कोर्ट ने  आज बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और बरहेट के विधायक हेमंत सोरेन के  बजट सत्र में शामिल होने को लेकर फैसला सुरक्षित रख  लिया. कोर्ट कल गुरुवार को  फैसला सुनायेगा.  विधायक ढुल्लू महतो और नलिन सोरेन का हवाला देकर महाधिवक्ता ने अदालत में  बहस की.  बजट सत्र में वित्तीय बिल पेश होता है, ऐसे में हेमंत सोरेन की उपस्थित को अनिवार्य बताया. कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद  ही अब हेमंत सोरेन बजट सत्र में शामिल हो सकेंगे. 23 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू होना है. बजट सत्र में हेमंत सोरेन के शामिल होने को लेकर पीएमएलए कोर्ट मे अर्जी दाखिल की गयी थी. कोर्ट से यह आग्रह किया गया है कि 23 फरवरी को शुरू होने वाले बजट सत्र में हेमंत सोरेन की विधानसभा में मौजूदगी की अनुमति दी जाये. ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका जी ने बहस की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही