Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड ने चंडीगढ़ को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Ranchi : बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला में 4 से 14 मई तक आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में झारखंड ने चंडीगढ़ को 11- 0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. झारखंड की ओर से स्वीटी डुंगडुंग और जमुना कुमारी ने 5-5 गोल किये. अंकिता मिंज ने 1 गोल करने में सफलता हासिल की. इससे पूर्व हॉकी झारखंड ने उत्तराखंड को 4-0 और पश्चिम बंगाल को 18-0 से पराजित किया था. झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, खेल निदेशक झारखंड सरोजनी लकड़ा सहित हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. इसे भी पढ़ें – 13">https://lagatar.in/all-india-open-karate-competition-from-may-13-700-players-will-compete-for-70-gold-medals/">13

मई से ऑल इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता, 70 स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगे 700 खिलाड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही