Search

 
 
 

झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सरकार ने UPSC को भेजा जवाब

 

Ranchi : झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामले को लेकर राज्य सरकार ने यूपीएससी को जवाब भेजा है. यूपीएससी को भेजे गए जवाब में कहा गया है कि पूर्व डीजीपी को हटाया जाना नियम सम्मत था. सरकार ने यूपीएससी को भेजे गए आईपीएस अधिकारियों के पैनल पर विचार करने के लिए कहा है. राज्य सरकार की ओर से पूर्व में भेजे गए आईपीएस अधिकारियों के पैनल पर ही जवाब भेजा गया है. इसी बीच निर्वाचन आयोग के निर्देश पर झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान प्रभारी डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटाकर पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह को ही फिर से पद पर बैठा दिया गया था. चुनाव खत्म होते ही बीते 28 नवंबर को अनुराग गुप्ता को झारखंड का फिर से डीजीपी बना दिया गया है.

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने नियमित डीजीपी के लिए आईपीएस अधिकारियों के नामों का जो पैनल भेजा, उसमें अजय कुमार सिंह का नाम भी था. नियमित डीजीपी के लिए यूपीएससी को भेजे गए आईपीएस अधिकारियों के पैनल में चार नाम थे. इनमें 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह, 1990 बैच के अनिल पाल्टा, अनुराग गुप्ता व 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत सिंह का नाम शामिल था.

यह भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/after-the-order-of-cm-the-administration-reached-asura-village/">सीएम

के आदेश के बाद प्रशासन पहुंचा असुरा गांव, पांच बेसहारा बच्चों की पढ़ाई व पोषण की हुई व्यवस्था

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही