Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड डीजीपी ने की अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था पर समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश

Ranchi : राज्य में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था को लेकर डीजीपी ने सोमवार को जिले के एसपी के साथ समीक्षा बैठक की. करीब चार घंटे चली इस समीक्षा बैठक में डीजीपी ने अपराध नियंत्रण और संगठित आपराधिक गिरोह के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई समेत कई बिंदुओं की समीक्षा की और इस पर कई दिशा निर्देश दिए. इस बैठक में सभी रेंज के डीआईजी पुलिस मुख्यालय में उपस्थित होकर हिस्सा लिया. वहीं जिले के एसएसपी, एसपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें  -मनीष">https://lagatar.in/manish-sisodia-sent-to-judicial-custody-till-march-20-will-go-to-tihar-jail/">मनीष

सिसोदिया 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे गये, जायेंगे तिहाड़ जेल

इन मुख्य बिंदुओं पर हुई समीक्षा

डीजीपी ने समीक्षा बैठक के दौरान पिछले 5 सालों के कांडों का आंकड़ा, अपराध नियंत्रण और संगठित आपराधिक गिरोह के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई, प्रतिवेदित और निष्पादित कांडों की सूची, कांड लंबित रहने का कारण और मानव तस्करी के ऐसे मामले, जिसमें विक्टिम अभी तक मिसिंग हैं, उसकी जानकारी ली. इसके अलावा डीजीपी वारंट, कुर्की निष्पादन की स्थिति, कोर्ट परिसर, जज और उनके आवासीय परिसर की सुरक्षा के संबंध में कृत कार्रवाई. नक्सल के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से संबंधित मामले की समीक्षा किए.

पुराने थानों और पुलिस प्रतिष्ठानों का मरम्मत

समीक्षा बैठक के सभी जिलों में थाना और अन्य प्रतिष्ठानों की मरम्मती को लेकर समीक्षा की गई. इसको सभी जिले के एसपी झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड को भेजे गये प्रतिवेदन में प्राथमिकता के आधार पर जिन भवनों की मरम्मत करवानी है. उनकी सूची के साथ बैठक में भाग हिस्सा लिए थे. इसे भी पढ़ें - नवजात">https://lagatar.in/now-every-newborn-will-get-mothers-milk-allocation-of-1-crore-two-lakhs-for-human-milk-bank/">नवजात

को मिलेगा मां का दूध, ह्यूमन मिल्क बैंक के निर्माण के लिए 1 करोड़ दो लाख का आवंटन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही