Search

 
 
 

झारखंड दिव्यांग मंच ने हाईकोर्ट में दायर की जनहित याचिका, “वैक्सीनेशन में हो रही परेशानी हो दूर”

 

Ranchi:वैक्सीन सेंटर पर दिव्यांगों को हो रही परेशानी को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. इसमें दिव्यांगजनों ने वैक्सीन सेंटर्स पर उनके लिए प्राथमिकता के आधार पर सुविधा देने की अपील की है, ताकि उन्हें वहां परेशानियों का सामना ना करना पड़े. झारखंड दिव्यांग मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने झारखंड उच्च न्यायालय में इसे लेकर जनहित याचिका दायर की है. जिसकी ई-फाइलिंग नंबर EC-JHHC01-00036-2021 है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/pravin.jpg"

alt="" class="wp-image-66746" width="1071" height="432"/>
हाईकोर्ट में झारखंड दिव्यांग मंच की ओर से दायर की गई जनहित याचिका का एकनॉलेजमेंट

क्या है याचिका में

प्रार्थी ने अपनी याचिका में कहा है कि वैक्सीन एप्प से रजिस्ट्रेशन करना दृष्टिबाधितों के लिए संभव नहीं है. ऐसे में दृष्टिबाधितों को वैक्सीन लेने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. याचिका में कोर्ट से गुहार लगाई गई है कि वैक्सीनेशन सेंटर पूर्णत: बाधारहित हों.  जहां पर दिव्यांगों को आसानी से वैक्सीन लगायी जाये. को वैक्सीन एप्प को सर्व सुगम बनाया जाए ताकि दृष्टिबाधित व्यक्ति भी उपयोग कर सकें. किसी संस्थान या लेप्रोसी कॉलोनी में रहने वाले दिव्यांग जनों को उनके केंद्र पर ही जाकर वैक्सीन देने की व्यवस्था किया जाये. गंभीर अवस्था एवं हाई सपोर्ट नीड वाले दिव्यांग जनों को उनके घर पर ही वैक्सीन देने की व्यवस्था की जाये.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही