Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गंगा Quest में झारखंड का दबदबा, लाइव क्विज ग्रेड 3 में DPS Bokaro के छात्र ऋषि बने चैंपियन

Advertisement
Advertisement

Ranchi: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के ओर से आयोजित गंगा क्वेस्ट 2021 का समापन हो गया है. इस बार के गंगा क्वेस्ट में झारखंड ने अपना परचम लहराया है. 4 ग्रेड में आयोजित फाइनल प्रतियोगिता के तीसरे ग्रेड में बोकारो डीपीएस 12वीं के छात्र ऋषि दिव्यकीर्ति ने राज्य का नाम रोशन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. तीसरे ग्रेड में ऑनलाइन उपस्थित प्रतिभागियों के बीच तीन राउंड में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और हर राउंड में ऋषि दिव्यकीर्ति प्रथम स्थान पर बने रहे. मार्च महीने में जब राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा शुरू की गई इस प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन चल रहा था, उस वक्त ऋषि दिव्यकीर्ति डीपीएस बोकारो के 11वीं के छात्र थे.

इसे भी पढ़ें - बेहतर">https://lagatar.in/jharkhand-police-laggy-in-maintaining-better-law-and-order-ranked-21st-across-the-country/82810/">बेहतर

कानून व्यवस्था कायम रखने में झारखंड पुलिस फिसड्डी, देशभर में 21वें पायदान पर

तीसरे ग्रेड में खूंटी के निशांत ने बनाई बढ़त

तीसरे ग्रेड में ही झारखंड के निशांत टुडू ने भी अच्छी बढ़त बनाई और अंतिम राउंड में वह छठे स्थान तक पहुंच पाए. निशांत DAV खूंटी में 11वीं के छात्र हैं. वे खूंटी के रहने वाले हैं. वहीं चौथे ग्रेड के प्रतियोगिता में बोकारो स्टील सिटी के प्रवीर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है. प्रवीर बोकारो से अपनी स्कूल की पढ़ाई कर दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और सेल्फ एंप्लॉय हैं.

113 देश के 11 लाख प्रतिभागी हुए थे शामिल

गौरतलब है कि विश्व के 113 से ज्यादा देशों से कुल 11 लाख से भी ज्यादा प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में अपना निबंधन कराए थे. इसमें झारखंड से 1,10,111 प्रतिभागियों ने अपना निबंधन कराया था. विभिन्न चरणों से होते हुए कुल 4 ग्रेड में 216 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिन्हें 5 जून को अपने-अपने ग्रेड में लाइव क्विज में शामिल होना था.  इन 216 प्रतिभागियों में झारखंड से कुल 28 चयनित प्रतिभागी शामिल थे. इसके अलावा बड़ी संख्या में दर्शक भी प्रतिभागियों से पूछे जाने वाले सवालों का विभाग द्वारा दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर जवाब दिए.

इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/questions-are-being-raised-on-the-functioning-of-jharkhand-state-cooperative-bank-5-directors-have-resigned/82775/">झारखंड

स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के कामकाज पर उठ रहे सवाल, 5 निदेशक दे चुके हैं इस्तीफा

नगर विकास सचिव ने दी प्रतिभागियों को बधाई

झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे और राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है. इस मौके पर झारखंड में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की कम्युनिकेशन एंड सोशल डेवलपमेंट मैनेजर अंजना भारती ने बताया कि 2 महीने से भी ज्यादा चली इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में झारखंड से वैसे युवा भी हैं, जो साप्ताहिक प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे हैं. उन्हें भी आने वाले समय में पुरस्कृत किया जाएगा.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही