Search

 
 
 

झारखंड : ठंड के कारण सभी स्कूलों में 1 से 5 क्लास तक के बच्चों की 8 जनवरी तक छुट्टी

 
Ranchi : भीषण ठंड को देखते हुए राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में आठ जनवरी तक 1 से 5 वर्ग तक के बच्चों की छुट्टी की घोषणा की गयी है. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने यह निर्देश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में क्लास 1 से 5 तक के बच्चों के लिए 8 जनवरी तक शैक्षणिक कार्य नहीं किया जाएगा. 9 जनवरी से इनके लिए पठन-पाठन शुरू किया जाएगा. यह निर्णय बढ़ते ठंड को देखते हुए लिया गया है. जारी निर्देश में कहा गया है कि इस दौरान बच्चों को मिड डे मील उपलब्ध कराया जाता रहेगा. शिक्षक विद्यालय के अन्य सभी कार्य करते रहेंगे. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/rims-examination-of-certificates-of-16-selected-candidates-of-stewardess-category-a-on-january-12/">रिम्स

: परिचारिका श्रेणी-ए के चयनित 16 उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र की जांच 12 जनवरी को 
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही