Ranchi : झारखंड शिक्षा विभाग द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित करने वाली फाइल अब आगे बढ़ती दिख रही है. विभाग जनवरी में खिलाड़ियों को सम्मानित करने की तैयारी कर रहा है. दरअसल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) स्कूल के तत्वावधान में दिल्ली और भोपाल में आयोजित 66वें नेशनल स्कूल गेम्स में झारखंड ने 3 स्वर्ण समेत 14 पदक अलग-अलग स्पर्धा में जीते थे. गत 29 जून को राज्य के शिक्षा सचिव के रविकुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई थी. जिसमें फैसला लिया गया था कि पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को लैपटॉप और खेल किट देकर सम्मानित किया जायेगा. छह महीने बीत गये हैं, लेकिन अब तक खिलाड़ियों को सम्मानित नहीं किया गया है
झारखंड शिक्षा विभाग जनवरी में खिलाड़ियों को करेगा सम्मानित
Last Updated: Dec 20, 2023 12:00 AM (IST)