Search

 
 
 

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के कर्मचारी आंदोलन की राह पर

 
Ranchi: राजभवन के समक्ष सोमवार को तीन संगठनों ने अपनी मांग को लेकर कई दिनों से धरना दे रहे हैं. इसमें आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, झारखंड शिक्षा परिषद के कर्मी और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कर्मी संघ शामिल हैं. इस मौके पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने तीनों संगठनों से मिलकर सरकार से बात करने का आश्वासन दिया. झारखंड शिक्षा परियोजना के अध्यक्ष राजीव शरण ने कहा कि राज्य बनने से पूर्व बिहार शिक्षा परियोजना था. आज बिहार शिक्षा परियोजना में कर्मियों को अधिक लाभ मिल रहा है. चतुर्थ वेतनमान के बाद वेतन में वृद्धि नहीं हो रही है. कर्मियों को बीमा और चिकित्सा बीमा का लाभ आश्रितों व असहाय परिवारों को नहीं मिलता है. पूर्व में आकस्मिक मृत्यु हो गई है, लेकिन आजतक इसका लाभ नहीं मिल रहा है. 10 साल जिन कर्मियों का पूर्ण हो गया है. ऐसे कर्मियों को नियमित करना चाहिए. आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की रांची प्रदेश अध्यक्ष सुमन कुमारी ने कहा कि सरकार में सकारात्मक पहल का अभाव है, सरकार के प्रतिनिधि विधायक सुदीप कुमार सोनू ने विश्वास दिलाया था. कैबिनेट में मांगों को पूरा करा देंगे. लेकिन आठ सूत्री मांगों को सरकार ने नजर अंदाज किया है. नियमावली पर विचार नहीं हो रहा है. सेविका को 5 लाख की राशि और सहायिका को 10 लाख मिलनी चाहिए. महंगाई बढ़ गई है. चावल की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना चाहिए. इसे भी पढ़ें -जनता">https://lagatar.in/the-public-will-drive-away-the-bjp/">जनता

भाजपा को गो गो करके भगाएगीः मंत्री मिथिलेश

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कर्मी संघ झारखंड प्रदेश

2017-18 वर्ष से शिक्षक शिक्षकेतर कर्मी अपनी मांग को लेकर कई बार सरकार से मिले पर आश्वासन ही मिलता रहा. इनके लिए कोई नीति नहीं बनी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कर्मी संघ के अध्यक्ष रोहिणी प्रसाद ने कहा कि राज्य में 203 कस्तूरबा बालिका विद्यालय है व 57 झारखंड बालिका विद्यालय है. इसमें लगभग पांच हजार शिक्षक कार्यरत हैं. शिक्षकों का वेतन 15000 से प्रारंभ होता है. अधिकतम 35 हजार होती है. इसके अलावा कोई सुविधा नहीं मिल रही है. धरना में शामिल शिक्षकों ने कहा कि हर साल वेतन में वृद्धि हो, पेंशन की ईपीएफ, मेडिकल भत्ता की सुविधा मिलनी चाहिए. 10 साल से सेवारत कर्मियों को सीधा समायोजन किया जाए. इसे भी पढ़ें -आजसू">https://lagatar.in/ajsu-partys-meeting-dozens-took-membership-of-the-party/">आजसू

पार्टी का मिलन समारोह दर्जनों ने ली पार्टी की सदस्यता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही