Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : 4 फरवरी से राज्य में खुलेंगे शैक्षणिक संस्थान, ऑफलाइन होगी मैट्रिक- इंटर की परीक्षाएं : जगन्नाथ महतो

Advertisement
Advertisement
Virendra Rawat Ranchi :  झारखंड में कोरोना वायरस का प्रकोप अब कम होने लगा है. इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने 4 फरवरी से राज्य भर के शैक्षणिक संस्थान को खोलने का निर्णय लिया है. अब पहले ही की तरह राज्य के 17 जिलों में पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से चलेगा. वहीं वैसे जिले जहां कोरोना महामारी का प्रकोप अभी थमा नहीं है, उन जिलों में 1 से लेकर 8वीं तक ऑनलाइन कक्षाएं होंगी और 9वीं से लेकर 12वीं तक ऑफलाइन कक्षा में विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे. यह बात शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही. मंत्री ने कहा कि झारखंड के उन जिलों, जहां कक्षा 9 व उससे ऊपर के शैक्षणिक संस्थान खुल रहे हैं,  वहां के कोचिंग संस्थान भी खुलेंगे.

अभिभावकों की सहमति के बाद ही स्कूल में बच्चों को प्रवेश

मंत्री ने कहा कि जिन जिलों में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान खुलेंगे, उन जिलों में अभिभावकों की सहमति महत्वपूर्ण होगी. अगर अभिभावक अपने बच्चों को ऑनलाइन कक्षा में ही पढ़ाना चाहते हैं तो उन्हें ऑनलाइन ही शिक्षा दी जायेगी.

मार्च- अप्रैल में होगी मैट्रिक इंटर की परीक्षाएं

मंत्री ने कहा कि झारखंड में सभी परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी. मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल के बीच होने की संभावना है. इसे लेकर जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से पत्राचार किया गया है. जल्द ही मैट्रिक व इंटर की परीक्षाओं की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी. इसे भी पढ़ें- Jharkhand:">https://lagatar.in/jharkhand-matriculation-inter-examinations-will-be-offline/">Jharkhand:

मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी

शिक्षकों और छात्र- छात्राओं के लिए मास्क होगा अनिवार्य

मंत्री ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों और छात्राओं के लिए मास्क अनिवार्य होगा. वहीं समय-समय पर कोविड-19 के दिशा- निर्देशों का पालन करना होगा. कोविड निर्देशों का पालन समय पर हो रहा है या नहीं, इसके लिए नोडल ऑफिसर की नियुक्ति भी जिलों में की जायेगी.

इन जिलों में खुलेगा 1 से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं

जिन जिलों में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के स्कूल खुलेंगे, उनमें रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, पाकुड़, साहिबगंज, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, गुमला, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, गिरिडीह, कोडरमा शामिल हैं. वहीं जिन जिलों में कक्षा 9 से 12वीं तक कक्षाएं खुलेंगी. उसमें रांची, सिंहभूम, बोकारो, चतरा, देवघर, सरायकेला, सिमडेगा शामिल हैं.

मिड डे मिल भी होगी शुरू, रोज मिलेंगे अंडे

वहीं मंत्री ने कहा कि जिन जिलों में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक क्लास खुलेंगे, वहां मिड डे मील भी दोबारा सुचारू रूप से संचालित होगा. बच्चों को रोजाना अंडे दिये जाएंगे. गुरुवार को जिन बच्चों को अंडा नहीं खाना है, उन्हें उनकी जगह पर वैकल्पिक व्यवस्था दी जाएगी. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-jdus-state-president-said-will-not-let-the-honor-of-workers-be-played-with/">झारखंड

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा: कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही