Search

 
 
 

झारखंड एकता मोर्चा ने पद्मश्री छुटनी का रांची एयरपोर्ट पर किया स्वागत

 
Jamshedpur : डायन-बिसाही जैसी कुप्रथा के खिलाफ लड़ने वाली छुटनी महतो दिल्ली से  `पद्मश्री` सम्मान लेकर गुरुवार को रांची पहुंची. यहां एयरपोर्ट पर लोगों ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया. झारखंड एकता मोर्चा के कई सदस्य शहर से रांची जाकर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. सभी ने एक स्वर में कहा कि छुटनी का सम्मान हम सभी झारखंडवासियों का सम्मान है. इससे राज्य में रहने वाले सभी लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. ज्ञात हो कि झारखंड एकता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष आफताब खान भी छुटनी के साथ दिल्ली गए थे. आज रांची में आफताब के साथ छुटनी का स्वागत करने वालों में अतुल चंद्र  महतो, शोएब खान, रिंकू सिंह, अशर्फी लाल, कमलेश उपाध्याय, मो. औरंगजेब, शाहरुख खान, अजय महतो, फैजान खान, शादाब खान, मीना कुमारी, माया देवी, गुड़िया, मीनू मुर्मू सहित कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-prisoner-undergoing-treatment-at-mgm-hospital-escapes-from-mango-bus-stand-lodges-complaint-against-four-jawans/">BREAKING

: एमजीएम अस्पताल में इलाजरत कैदी मानगो बस स्टैंड से फरार, चार जवानों के खिलाफ शिकायत दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही