Ranchi : पिछले 12 घंटे से जारी बारिश ने बिजली का हाल बेहाल कर दिया है. सुबह से हो रही रिमझिम बारिश ने बिजली आपूर्ति की व्यवस्था खराब कर दी है. न तो आंधी है और न ही थडरिंग. केवल रिमझिम बारिश ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. रांची सहित पूरे राज्य में पिछले 24 घंटे में 3 से 8 घंटे तक पावर कट जारी है. जिलों में पावर कट की स्थिति (8 अगस्त शाम छहे बजे से 9 अगस्त शाम 6 बजे तक) रांची शहरी क्षेत्र : 2 से 3 घंटे रांची ग्रामीण क्षेत्र :4 से 6 घंटे हजारीबाग : 3-5 घंटे गुमला : 7 घंटे तक लोहरदगा : 8 घंटे तक खूंटी : 5 से 8 घंटे तक धनबाद : 6 घंटे तक जमशेदपुर : 4 से 5 घंटे तक चतरा : 7 घंटे तक पलामू : 6 से 8 घंटे तक कोल्हान : 8 घंटे तक संथाल परगना : 6 से 8 घंटे तक इसे भी पढ़ें - अधिवक्ता">https://lagatar.in/advocate-rajiv-arrest-case-bengal-police-could-not-interrogate-ed-deputy-director/">अधिवक्ता
राजीव गिरफ्तारी केसः ED के डिप्टी डायरेक्टर से पूछताछ नहीं कर पायी बंगाल पुलिस [wpse_comments_template]
झारखंड : बारिश में बिजली का हाल खराब, पूरे राज्य में 3 से 8 घंटे तक कट रही बिजली

Leave a Comment