Ranchi : पिछले 12 घंटे से जारी बारिश ने बिजली का हाल बेहाल कर दिया है. सुबह से हो रही रिमझिम बारिश ने बिजली आपूर्ति की व्यवस्था खराब कर दी है. न तो आंधी है और न ही थडरिंग. केवल रिमझिम बारिश ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. रांची सहित पूरे राज्य में पिछले 24 घंटे में 3 से 8 घंटे तक पावर कट जारी है.
जिलों में पावर कट की स्थिति (8 अगस्त शाम छहे बजे से 9 अगस्त शाम 6 बजे तक)
रांची शहरी क्षेत्र : 2 से 3 घंटे
रांची ग्रामीण क्षेत्र :4 से 6 घंटे
हजारीबाग : 3-5 घंटे
गुमला : 7 घंटे तक
लोहरदगा : 8 घंटे तक
खूंटी : 5 से 8 घंटे तक
धनबाद : 6 घंटे तक
जमशेदपुर : 4 से 5 घंटे तक
चतरा : 7 घंटे तक
पलामू : 6 से 8 घंटे तक
कोल्हान : 8 घंटे तक
संथाल परगना : 6 से 8 घंटे तक
इसे भी पढ़ें – अधिवक्ता राजीव गिरफ्तारी केसः ED के डिप्टी डायरेक्टर से पूछताछ नहीं कर पायी बंगाल पुलिस