Search

 
 
 

रांची : सीयूजे में एंट्रेस टेस्ट के जरिए होगा पीएचडी में नामांकन

 
Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय पीएचडी में नामांकन के लिए एंट्रेस टेस्ट लेगा. इसके लिए विश्वविद्यालय रिसर्च एंट्रेस टेस्ट (CURET 2023) का आयोजन करेगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है. आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2023 है. इस वर्ष एनर्जी इंजीनियरिंग, धातुकर्म और सामग्री इंजीनियरिंग, जल संसाधन इंजीनियरिंग, ट्रांस्पोर्टेशन इंजीनीयरिंग, कंप्यूटर साइंस, रसायन शास्त्र, भौतिकी, जियो इंफारमेटिक्स, पर्यावरण विज्ञान, जीव विज्ञान, थियेटर आर्ट, अंग्रजी, एन्थ्रोपोलोजी एवं ट्राइबल स्टडीज, तिब्बती भाषा, अर्थशास्त्र एवं विकास अध्ययन, राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन, अंतरराष्ट्रीय संबंध, मैनेजमेंट, मास कम्यूनिकेशन एवं शिक्षा शास्त्र में पीएचडी में नामांकन होगा. अभ्यर्थी शैक्षणिक एवं अन्य योग्यता के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cuj.ac.in देख सकते हैं.

फैलोशिप वालों को सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करना होगा

सीयूजेआरईटी 2023 में 100 मार्क्स की परीक्षा होगी. 50 मार्क्स रिसर्च तथा 50 मार्क्स विषय से संबंधित होंगे. वैसे अभ्यर्थी, जिनके पास फैलोशिप है, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की जरूरत नहीं है. किंतु उन्हें सीयूजेआरईटी 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी या ईडब्ल्यू एस के लिए 1000 रुपये, एससी- एसटी के लिए 800 रुपये तथा महिला एवं दिव्यांग के लिए 700 रुपये रुपये रखे गए हैं. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-van-mahotsav-at-sonahatus-satighat-inaugurated-by-sudesh-mahato/">रांचीः

सोनाहातू के सतीघाट पर वन महोत्सव, सुदेश महतो ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही