Search

 
 
 

झारखंड : नक्सलियों से लड़ने का प्रशिक्षण देने वाले CIAT स्कूल में संविदा पर होगी पूर्व सैनिक की नियुक्ति

 
Ranchi :   झारखंड में नक्सलियों से लड़ने का प्रशिक्षण देने वाले स्कूल (CIAT) में संविदा के आधार पर पूर्व सैनिक की नियुक्ति होगी. इसको लेकर डीजीपी कार्यालय से आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश के मुताबिक, नेतरहाट, पदमा, मुसाबनी और टेंडरग्राम में कल (शनिवार) 25 भूतपूर्व सैनिक की नियुक्ति किया जाना है.

दो साल के लिए होगी पूर्व सैनिकों की नियुक्ति

25 भूतपूर्व सैनिकों में 21 हवलदार स्तर के और चार सूबेदार मेजर, सूबेदार व नायब सूबेदार स्तर से सेवानिवृत पूर्व सैनिक शामिल हैं. जारी आदेश के मुताबिक, पूर्व सैनिकों की नियुक्ति संविदा के आधार पर दो वर्षों के लिए की जायेगी. इसके बाद  आवश्यकता के अनुसार विस्तार किया जायेगा.

एक साल बाद मानदेय में आठ फीसदी की होगी वृद्धि

वरीय अनुदेशक को 40 हजार और अनुदेशक को 30 हजार रूपये प्रति माह मानदेय मिलेगा. एक वर्ष की सेवा के बाद इन पदों पर कार्यरत पदाधिकारियों और कर्मियों के मानदेय में स्वत: 8 फीसदी की वृद्धि हो जायेगी. राज्य पुलिस के समकक्ष पदों के अनुरूप वार्षिक वर्दी भत्ता और यात्रा भत्ता देय होगा. वार्षिक अवकाश 30 दिन और आकस्मिक अवकाश 20 दिन प्रतिवर्ष मिलेगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही