Search

 
 
 

झारखंड : उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की बढ़ाई गई तिथि

 
Ranchi : झारखंड में पहली बार सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर उत्कृष्ट विद्यालय बनाने की मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास के बाद अभिभावकों में अपने बच्चे-बच्चियों के नामांकन को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है. बड़ी संख्या में अभिभावकों द्वारा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड सरकार की उत्कृष्ट विद्यालय की इस ऐतिहासिक पहल को सराहा जा रहा है. अभिभावकों की मांग को देखते हुए उत्कृष्ट विद्यालयों में आवेदन जमा करने की समय सीमा 25 मई तक बढ़ा दी गई है. चयन परीक्षा का आयोजन 30 मई को होगा. प्रथम मेधा सूची 7 जून को जारी होगी. 12 जून से मेधा सूची के अनुसार नामांकन प्रारंभ होगा.

नामांकन के लिए अबतक कुल 29863 आवेदन

उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन हेतु 17 मई की शाम 5:30 बजे तक कुल 12146 उपलब्ध सीट की तुलना में 29863 आवेदन विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्राप्त किया गया है. सबसे अधिक आवेदन देवघर से 3247, पलामू से 2322, लोहरदगा से 2254, गिरिडीह से 1708 एवं रामगढ़ से 1498 आवेदन प्राप्त हुए हैं. राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए अबतक कुल 29863 आवेदन जमा हुए हैं. इसे भी पढ़ें – फुल">https://lagatar.in/full-load-shedding-in-ranchi-between-full-load-power/">फुल

लोड बिजली के बीच रांची में फुल लोडशेडिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही