Search

 
 
 

झारखंड : ई-डिस्ट्रिस्ट मैनेजर को 2 साल का अवधि विस्तार, सीएम ने दी मंजूरी

 
Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी जिलों में विगत आठ वर्षों से संविदा पर कार्यरत ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर की सेवा अवधि को दो वर्ष तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर अपनी अनुमति दे दी है. अब यह अवधि अक्टूबर 2021 से सितंबर 2023 तक की होगी. बता दें कि जिला स्तर पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इनके द्वारा डिजिटल कार्यों से जुड़ा कार्य किया जाता है. एक समग्र उद्देश्य के साथ ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर स्थानीय स्तर की ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए जिला के डीसी को सहयोग करते हैं. मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये अवधि विस्तार से जिला स्तर पर डिजिटल एवं ऑनलाइन सेवा से जुड़े कार्यों को रफ्तार मिलेगी.

आरओबी के निर्माण के लिए 83.31 करोड़ रुपये

अपने एक दूसरे निर्णय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोमिया एवं डुमरी बिहार स्टेशन के बीच पेटरवार गोमिया-नरकी- बिशुनगढ़ सड़क पर ऊपरी पुल (आरओबी) के निर्माण के लिए 83.31 करोड़ रुपये खर्च करने की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. इसे भी पढ़ें – अग्निपथ">https://lagatar.in/jmm-in-protest-against-agneepath-scheme-said-contractual-appointment-in-the-army-cheated-the-youth/">अग्निपथ

योजना के विरोध में जेएमएम, कहा – सेना में संविदा पर नियुक्ति युवाओं के साथ धोखा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही