Search

झारखंड के सरकारी विभागों में कर्मियों की भारी कमी, 73,236 पद पड़े हैं खाली

  • सरकारी विभागों में 73,236 पद पड़े हैं खाली
  • कृषि विभाग में सबसे अधिक 75.55% पद खाली
  • कल्याण विभाग में 62.80% और शिक्षा विभाग में 47.34 पद खाली

Ranchi :  झारखंड के सरकारी विभागों में सरकारी कर्मचारियों की भारी कमी है. वित्त विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में स्वीकृत पदों के मुकाबले बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं, जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं.

 

सरकार के ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम के अनुसार, राज्य में कुल 3,51 ,968 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से केवल 1,87,610 पदों पर ही नियुक्ति हो पाई है. यानी करीब 73,236 पद खाली हैं, जो कुल पदों का लगभग 47 प्रतिशत है.

 

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में 75.55% खाली पद है. वहीं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 44.69%, अनुसूचित जनजाति/जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में 62.80%, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग 29.75% और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में 47.34% पद खाली पड़े हैं.


सरकार के प्रमुख विभागों में खाली पदों की स्थिति 

विभाग स्वीकृत पद कर्मचारी कार्यरत 
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग 1,10,159 58,017
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग 1,04,449 73,375 
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग 13,451 3,288
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग 3,059 1,692
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग 4,900 1,823

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp