Search

 
 
 

झारखंड में गर्मी और बारिश का डबल अटैक, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

झारखंड में मौसम का मिजाज फिर से बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है
 

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज फिर से बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में हजारीबाग के हेंदिगिरी में 10.8 मिमी और मांडर में 8.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

 

आज इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 11 मार्च को राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में मौसम खराब हो सकता है. रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज की संभावना है.

 

12 मार्च को इन इलाकों में असर

मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च को मुख्य रूप से झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिलों में मौसम का असर रहेगा. साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह में हल्की बारिश या गरज-चमक हो सकती है. 

 

15 मार्च से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च से एक बार फिर राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का दौर शुरू हो सकता है. हालांकि गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार जिलों में इसका असर कम रहने की संभावना है.

 

तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया है कि खराब मौसम के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कई इलाकों में बिजली कड़कने की भी संभावना है. इसलिए लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है.

 

तापमान में भी होगा बदलाव

राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले 24 घंटों के बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही