Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड अग्निशमन विभाग को मिलेंगे 13 नये दमकल वाहन, निरीक्षण करने चार सदस्यीय टीम गयी महाराष्ट्र

Ranchi :  अग्निशमन विभाग का संसाधन इस गर्मी में बढ़ने वाला है. आग से मुकाबला करने के लिए फायर ब्रिगेड में 13 नये दमकल वाहन जुड़ने जा रहे हैं. इनके फेब्रिकेशन का काम पूरा हो गया है. जिसके बाद अग्निशमन विभाग की चार सदस्यीय टीम दमकल वाहन के निरीक्षण के लिए महाराष्ट्र के पालघर गयी है. जून महीने में सभी 13 दमकल वाहन झारखंड अग्निशमन विभाग के मुख्यालय आ जायेगी. पिछले एक साल से फायर ब्रिगेड के लिए तीन हाईड्रोलिक प्लेटफार्म खरीदने की प्रक्रिया चल रही है. वर्तमान में राज्य में फायर ब्रिगेड के पास छोटे-बड़े मिलाकर कुल 129 फायर टेंडर हैं. 13 नये दमकल मिलने के बाद यह संख्या 142 हो जायेगी. इस मामले में गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग के डीजी अनिल पालटा ने बताया कि चार सदस्यीय टीम दमकल वाहन का निरीक्षण करने  महाराष्ट्र के पालघर गयी है. जून महीने तक अग्निशमन विभाग को सभी दमकल वाहन मिल जायेंगे.

गर्मी के मौसम में बढ़ जाते हैं अगलगी के मामले

गर्मी के मौसम में आग लगने के मामले बढ़ जाते हैं. कुछ दिन पहले ही रांची के डेलीमार्केट व हरमू की फल मंडी में आग लगी थी. वहीं 5 मई को बीएसएनएल के हेड ऑफिस आग लगने से लाखों के नुकसान हुआ था. बता दें कि शहर अव्यवस्थित तरीके से बसा है. जिसकी वजह से बड़े दमकल से कई जगहों पर आग बुझाने में परेशानी होती है. इसलिए फायर ब्रिगेड अब छोटे फायर टेंडर और मोटरसाइकिल फायर टेंडर की खरीद पर भी जोर दे रहा है. इसकी प्रक्रिया भी जारी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही