झारखंड : नक्सल प्रभावित पांच जिलों को मिली 35 करोड़ रुपये की विशेष केंद्रीय सहायता
Ranchi : झारखंड के पांच नक्सल प्रभावित जिले को विशेष केंद्रीय सहायता के तहत 35 करोड़ रूपया मिले हैं. अति नक्सल प्रभावित जिला चाईबासा को 15 करोड़ दिये गये हैं. वहीं बाकी के चार संवेदनशील जिलों (गुमला, लातेहार, लोहरदगा और गिरिडीह) के लिए पांच-पांच करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी है. इसको लेकर गृह सचिव ने आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में कहा गया है कि किसी प्रकार का अवैध निकासी का उत्तरदायित्व संबंधित जिले के डीसी का होगा.
Leave a Comment