Search

 
 
 

झारखंड : नक्सल प्रभावित पांच जिलों को मिली 35 करोड़ रुपये की विशेष केंद्रीय सहायता

 
Ranchi :  झारखंड के पांच नक्सल प्रभावित जिले को विशेष केंद्रीय सहायता के तहत 35 करोड़ रूपया मिले हैं. अति नक्सल प्रभावित जिला चाईबासा को 15 करोड़ दिये गये हैं. वहीं बाकी के चार संवेदनशील जिलों (गुमला, लातेहार, लोहरदगा और गिरिडीह) के लिए पांच-पांच करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी है. इसको लेकर गृह सचिव ने आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में कहा गया है कि किसी प्रकार का अवैध निकासी का उत्तरदायित्व संबंधित जिले के डीसी का होगा.

ये हैं झारखंड के पांच नक्सल प्रभावित जिले

केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, गुमला, लातेहार और लोहरदगा माओवाद प्रभावित जिले हैं. इनमें पश्चिमी सिंहभूम को अति माओवाद प्रभावित जिले की सूची में रखा गया है. शेष चार नक्सल प्रभाव वाले जिलों (गिरिडीह, गुमला, लातेहार व लोहरदगा) को डिस्ट्रिक्ट ऑफ कंर्सन (डीओसी) की सूची में रखा गया है. वहीं  झारखंड के छह जिलों, जहां माओवाद खत्म हो गया है, लेकिन वह दोबारा ना पनपे, को एलटी डिस्ट्रिक्ट यानी लेगेसी एंड थ्रस्ट डिस्टिक्ट की सूची में रखा गया है. इसमें रांची, बोकारो, गढ़वा, खूंटी, चतरा व सरायकेला-खरसांवा शामिल हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही