Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय चैंपियन बनकर लौटी झारखंड फुटबॉल टीम का जोरदार स्वागत

Advertisement
Advertisement
Ranchi : ऑ|ल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के तत्वावधान में अमृतसर में खेले गए सब जूनियर राष्ट्रीय बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप में पश्चिम बंगाल को 7-1 से पराजित कर झारखंड टीम चैंपियन बनने के बाद शनिवार को रांची लौटी. रांची रेलवे स्टेशन में खेल विभाग द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद खेल निदेशालय में खेल निदेशक सुशांत गौरव ने सभी विजेता खिलाड़ियों को एक-एक फुटबॉल देकर एवं फूल का माला पहनकर एवं प्रशिक्षक एवं मैनेजर को बुके देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. निदेशक ने कहा कि राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को और भी अच्छे से अच्छे प्रदर्शन करने के लिए जो भी सुविधा की आवश्यकता होगी, उसे खेल विभाग पूरा करेगा. इस मौके पर खेल उपनिदेशक राज किशोर खाखा, जिला खेल पदाधिकारी रांची शुवेंद्र सिंह समेत खेल विभाग के विकास पाठक, विशेष शाखा पदाधिकारी, झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन सेक्रेटरी रब्बानी समेत जिला खेल कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.

प्रशिक्षणरत कई खिलाड़ी हैं शामिल

बता दें कि झारखंड टीम में आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षणरत कई खिलाड़ी हैं. इनमें संत पैट्रिक आवासीय बालिका ट्रेनिंग सेंटर गुमला की बिना कुमारी, दीपिका कुमारी, सुनैना टुडू, गौरी सिंह ,सुरेखा कुमारी, हजारीबाग आवासीय बालिका फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर पूर्णिमा कुमारी, अनुष्का कुमारी, रिमा कुमारी, प्रीति कुमारी, दुमका आवासीय बालिका फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर रंजिता हांसदा, मेरी हांसदा, चक्रधरपुर बालिका फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर भारती कुमारी, सरस्वती कुमारी , आयुसी कुमारी, आईसा कच्छप शामिल हैं. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-gol-institute-organized-free-eye-checkup-camp/">रांचीः

गोल इंस्टिट्यूट ने लगाया फ्री आई चेकअप कैंप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही