Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड फुटबॉल टीम ने लगातार चौथा मैच जीता

  • 27वीं हीरोज नेशनल सीनियर वुमेन्स फुटबॉल प्रतियोगिता 
Ranchi : भिलाई में 26 मार्च से 8 अप्रैल तक चलनेवाली 27वीं हीरोज नेशनल सीनियर वुमेन्स फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड फुटबॉल टीम ने लगातार चौथा मैच जीता लिया है. मंगलवार को जम्मू कश्मीर से खेले गए मुकाबले में झारखंड ने 9-0 से मात दी. अब तक के खेले गए चारों ग्रुप मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद आखिरी ग्रुप मुकाबला 8 अप्रैल को मध्य प्रदेश के खिलाफ है.

जम्मू कश्मीर को 9-0 से पराजित किया

इस टूर्नामेंट में देश की 36 टीम हिस्सा ले रही है. प्रतियोगिता का हिस्सा झारखंड की टीम भी है. झारखंड की टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है. मंगलवार को खेले गए ग्रुप 4 के अपने मुकाबले में झारखंड टीम ने जम्मू कश्मीर को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से पराजित किया. इस दौरान ममता, कोमल और आशा ने 2-2 गोल, वहीं चमनी, अंजली और डॉली ने 1-1 गोल किया. ग्रुप फोर में छत्तीसगढ़, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, मध्य प्रदेश और झारखंड की टीम शामिल हैं. झारखंड टीम की इस उपलब्धि पर फुटबॉल एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है. पूरी टीम को बधाई दी है. साथ ही आनेवाली प्रतिस्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें – इटालियन">https://lagatar.in/italian-delegate-reached-ranchi-smart-city-visited/">इटालियन

डेलीगेट पहुंचा रांची स्मार्ट सिटी,किया दौरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही