Search

 
 
 

झारखंड: हजारीबाग में वन विभाग ने पकड़ा अवैध कोयला लदा ट्रक

वन विभाग को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि अवैध कोयले की एक बड़ी खेप चौपारण के रास्ते से ले जायी जा रही है. इसी सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने सुबह लगभग 4 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी निगरानी बढ़ा दी. चेकिंग के दौरान, टीम ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली.
 

 Hazaribagh :  हजारीबाग  जिले में अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग को सफलता मिली है. आज शनिवार सुबह चौपारण में वन विभाग की टीम ने एनएच-2पर एक ट्रक को जब्त कर लिया, जिसमें भारी मात्रा में अवैध कोयला लोड था.

 

वन विभाग को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि अवैध कोयले की एक बड़ी खेप चौपारण के रास्ते से ले जायी जा रही है. इसी सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने सुबह लगभग 4 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी निगरानी बढ़ा दी. चेकिंग के दौरान, टीम ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली.

 

 तलाशी के दौरान, ट्रक पर अवैध रूप से लोड कोयला पाया गया, जिसके संबंध में चालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका. ट्रक को तुरंत जब्त कर लिया गया और चालक को हिरासत में ले लिया गया. विभाग के अधिकारी फिलहाल चालक से पूछताछ कर रहे हैं ताकि इस अवैध तस्करी गिरोह के सरगना और अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही