Search

 
 
 

झारखंड : कुजू के श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट,चार मजदूर झुलसे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ramgarh News  : प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम प्लांट में उत्पादन कार्य चल रहा था. इसी दौरान अचानक फर्नेस में विस्फोट हो गया और वहां काम कर रहे चार मजदूर इसकी चपेट में आ गये. सभी मजदूर बिहार के रहने वाले बताये जा रहे हैं. घटना के बाद प्लांट में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गयी.
 
श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट
  •  ढाई महीने पहले भी ब्लास्ट में गई थी मजदूर की जान
  • कब तक निजी कंपनियों की लापरवाही की कीमतअपनी जिंदगी देकर चुकाएंगे मजदूर

 Ramgarh News  : रामगढ़ जिले के कुजू स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में शनिवार  देर शाम करीब 7:30 बजे फर्नेस (भट्ठी) में अचानक ब्लास्ट होने से चार मजदूर झुलस गये. इनमें एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि तीन अन्य  मामूली रूप से झुलसे हैं.हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों के नाम, अस्पताल और उनकी वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आयी है.

 Uploaded Image

 फर्नेस ब्लास्ट में झुलसा मजदूर

उत्पादन के दौरान अचानक हुआ विस्फोट, मची भगदड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम प्लांट में उत्पादन कार्य चल रहा था. इसी दौरान अचानक फर्नेस में विस्फोट हो गया और वहां काम कर रहे चार मजदूर इसकी चपेट में आ गये. सभी मजदूर बिहार के रहने वाले बताये जा रहे हैं. घटना के बाद प्लांट में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गयी.झुलस गये मजदूरों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्लांट के अन्य कर्मियों द्वारा हंगामा किए जाने की भी सूचना है 

 Uploaded Image

 फर्नेस ब्लास्ट में झुलसे मजदूर

 प्रबंधन ने बताया मामूली घटना, गंभीर सवाल बरकरार

फर्नेस ब्लास्ट में चार मजदूरों के झुलस जाने और एक की हालत गंभीर होने की सूचना के बावजूद प्लांट प्रबंधन की ओर से घटना को मामूली बताया गया है. हादसे के वास्तविक कारणों, सुरक्षा इंतजामों और घायलों की स्थिति पर प्रबंधन की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आयी है.

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच का इंतजार

फर्नेस ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद कुजू ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल फर्नेस ब्लास्ट के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.   

 

 

 कुछ माह पहले भी गयी थी मजदूर की जान

बताया जाता है कि नौ अगस्त 2026 को भी इसी श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट की घटना हुई थी, जिसमें एक मजदूर की जान चली गयी थी. उस घटना के बाद मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे. लेकिन अब दोबारा ब्लास्ट होने और चार मजदूरों के झुलसने की घटना ने इन सवालों को फिर से सामने ला दिया है.

  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही