Search

 
 
 

रेल बजट में झारखंड को 7,536 करोड़ की सौगात, धनबाद से कोयंबटूर के लिए अमृत भारत ट्रेन

डीआरएम ने बताया कि झारखंड को अब तक 12 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल चुकी है. इसके अलावा राज्य से चार जोड़ी अमृत भारत ट्रेनों का परिचालन हो रहा है. जल्द ही दो और अमृत भारत ट्रेनों के मिलने की संभावना है.
 
धनबाद डीआरएम अखिलेश कुमार मिश्रा.

Dhanbad : केंद्र सरकार के रेल बजट में झारखंड और विशेष रूप से धनबाद रेल मंडल को बड़ी सौगात मिली है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों को मिले आवंटन की जानकारी साझा की. इसके बाद सोमवार को धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश कुमार मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि झारखंड में रेलवे के समग्र विकास के लिए इस वर्ष 7,536 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है. झारखंड के दो प्रमुख रेल डिवीजन रांची व धनबाद को विशेष प्राथमिकता दी गई है.


बजट प्रस्तावों में  ट्रैक दोहरीकरण, विद्युतीकरण व यात्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कवच जैसी आधुनिक सुरक्षा प्रणाली के विस्तार पर खास जोर दिया गया है. इससे ट्रेनों की रफ्तार, परिचालन क्षमता वर सुरक्षा में सुधार होगा. उन्होंने कहा की स्टेशन विकास के तहत राज्य के 57 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है, जिनमें धनबाद मंडल के 15 स्टेशन भी शामिल हैं. इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है. गोविंदपुर अमृत भारत स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है.


रेल सेवाओं के विस्तार पर जानकारी देते हुए डीआरएम ने बताया कि झारखंड को अब तक 12 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल चुकी है. इसके अलावा राज्य से चार जोड़ी अमृत भारत ट्रेनों का परिचालन हो रहा है. जल्द ही दो और अमृत भारत ट्रेनों के मिलने की संभावना है. सबसे बड़ी घोषणा धनबाद के लिए रही. डीआरएम ने बताया कि रेल मंत्री ने धनबाद से कोयंबटूर के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की है. कोच उपलब्ध होते ही इस ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा. इससे झारखंड और दक्षिण भारत के बीच सीधा रेल संपर्क मजबूत होगा और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी.


उन्होंने कहा कि इस बजट से राज्य में रेल अवसंरचना को नई गति मिलेगी.रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित व सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही