Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : अच्छे ब्यूरोक्रेट्स हाशिये पर, वसूली कर ऊपर पहुंचाने में माहिर अधिकारी सीएम के चहेते : अरुण उरांव

Advertisement
Advertisement
Ranchi : पूर्व आईपीएस अधिकारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अरुण उरांव ने कहा है कि झारखंड में अच्छे ब्यूरोक्रेट्स हाशिये पर हैं. मुख्यमंत्री जिले से सचिवालय तक वैसे अफसरों को तरजीह दे रहे हैं, जो पैसे इकट्ठा कर ऊपर पहुंचाने में माहिर हैं. राज्य में अच्छे और काम करने वाले अफसरों की कमी नहीं है, लेकिन सरकार की उपेक्षा के कारण कई अफसर सेंट्रल डेपुटेशन पर चले गये हैं. कुछ और अधिकारी सेंट्रल डेपुटेशन पर जाने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के कई शीर्ष अधिकारी सरकार के इशारे पर गलत काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने भ्रष्ट ब्यूरोक्रेट को छूट दे दी है. अरुण उरांव भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे.

भ्रष्टाचार में लिप्त हैं राज्य के कई सीनियर अफसर

अरुण उरांव ने कहा कि राज्य के कई सीनियर अफसर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. ईडी ने पर्याप्त सबूतों के साथ सरकार को पत्र लिखा है, लेकिन उन अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. इस वजह से मातहत पदाधिकारियों का भी मन बढ़ रहा है. उरांव ने कहा कि इसे लेकर उन्होंने बुधवार को मुख्य सचिव को भी पत्र लिखा है और भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों की जिम्मेवारी राज्य को सजाने और संवारने की थी, वे आज लूट भ्रष्टाचार में शामिल हो चुके हैं. ब्यूरोक्रेसी राज्य की स्टील फ्रेम होती है, लेकिन आज उसमें ही जंग लग गया है. ये ब्यूरोक्रेसी राज्य को दीमक की तरह खाने में जुटी है.

करेक्ट एंड स्टिक की पॉलिसी अपनाई जानी चाहिए

उरांव ने कहा कि भ्रष्ट अफसरों पर करेक्ट एंड स्टिक की पॉलिसी अपनाई जानी चाहिए. जो अधिकारी ईमानदार हैं, उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और भ्रष्ट अफसरों को दंड मिलना चाहिए. कहा कि पुलिस को हाईकोर्ट के निर्णय में यह निर्देश प्राप्त है कि अपराध संज्ञान में आते ही मुकदमा दर्ज की जानी चाहिए. इसके बाद जांच और फिर चार्जशीट. अगर आरोप झूठा निकले तो केस खत्म, लेकिन राज्य सरकार तो पहला चरण ही शुरू नहीं कर रही है. इसे भी पढ़ें – रांची:">https://lagatar.in/ranchi-angry-people-blocked-mecon-gate-with-dead-body/">रांची:

आक्रोशित लोगों ने शव के साथ मेकॉन गेट किया जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही